भारत
शादी के बाद भी नहीं उतरा इश्क का भूत, विवाहिता ने घर बुलाकर की प्रेमी की हत्या, पति बना मददगार
jantaserishta.com
11 April 2025 10:07 AM IST

x
अवैध संबंध.
बागपत: बागपत में बर्ड-डे पार्टी में जाने की बात कहकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या कर दी गई। शव को संतोषपुर गांव के श्मशान घाट में फेंक दिया ओर पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शाम के समय पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति, बहन और पति के दोस्त को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया। ट्योढ़ी गांव का रहने वाला सचिन शर्मा खेती बाड़ी करता था। उसका गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को पता चला, तो उन्होंने पुत्री की शादी सिसाना गांव के एक युवक के साथ कर दी। शादी के बाद भी सचिन प्रेमिका से मिलता रहा।
बताया जाता है कि गत सात अप्रैल की शाम प्रेमिका सुमन ने सचिन को मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद सचिन परिजनों को यह कहकर घर से निकला कि जन्म दिन की पार्टी में जा रहा हूं, लेकिन वह अगले दिन भी वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद आता रहा। इसके बाद परिजनों ने बड़ौत कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने नौ अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह बागपत कोतवाली पुलिस को पता चला कि संतोषपुर बाघू गांव के श्मशान घाट में अधजला शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एएसपी बागपत, एनपी सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ट्योढ़ी गांव के युवक सचिन की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पति, बहन और पति के दोस्त के साथ मिलकर की। हत्या की वजह अवैध संबंध है। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों द्वारा जलाई गई मृतक की बाइक भी बरामद कर ली गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





