छत्तीसगढ़
मौत का LIVE वीडियो, बस और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर
jantaserishta.com
11 April 2025 9:52 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और कीमती जान ले ली। गुरुवार को लखनपुरी गांव के पास हुई बस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना सतर्कता के तेज रफ्तार से ओवरटेक करने की कोशिश करता है और सामने से आ रही यात्री बस से जा भिड़ता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आए CCTV फुटेज ने हादसे की भयावहता को सबके सामने ला दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार खुद की गलती से बस के सामने जाकर सीधे टकरा गया। कांकेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





