
x
रायपुर.
रायपुर: फर्जी बिलों के आधार इनपुट टैक्स क्रेडिट की चोरी करने वाले रायपुर के दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस की रायपुर जोनल यूनिट ने 92 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में अजय ट्रेडर्स के संचालक अजय सिंह और शुभम सेल्स के संचालक शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर के इन दोनों कारोबारियों ने अपनी फर्मों से दिल्ली की कई फर्जी कंपनियों से फर्जी खरीद दर्शाते हुए 94 करोड़ और 41 करोड़ की इनवाइसिंग की। इन्ही फर्जी बिलों के आधार पर 24 करोड़ से ज्यादा का इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए क्लेम किया।
जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि कागजों में दिखाए गए एमएस टीएमटी, एमएस एंगल और एमएस चैनल जैसे माल की न तो कोई वास्तविक डिलीवरी ही नहीं की गई थी। पूरा कारोबार कागजों में किया गया। अफसरों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़ी अन्य फर्में को भी जल्द सामने लाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





