भारत

VIDEO: महबूबा मुफ्ती के बेतुके बोल, सुरक्षाबलों पर कही ये बात

jantaserishta.com
11 Oct 2021 6:49 PM IST
VIDEO: महबूबा मुफ्ती के बेतुके बोल, सुरक्षाबलों पर कही ये बात
x

फाइल फोटो 

श्रीनगर: आज जम्मू कश्मीर के पुंछ में आज आतंकियों ने कायराना हरकत दिखाई और सेना पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। अब जम्मू कश्मीर की पूर्व मुक्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान सामने आया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कोई हमारे मुल्क की गोली से मरे तो ठीक, लेकिन आतंकी की गोली से मरे तो गलत कैसे।

एक सभा को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती कहती हैं , ''हम आतंकवादियों की गोलियों से मरने वालों के परिजनों से मिलते हैं। हाल ही में सीआरपीएफ ने एसटी समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हम उनके परिवार से मिलने गए लेकिन घर में ताला लगा हुआ था।"
महबूबा मुफ्ती आगे कहती है, "ये कैसा सिस्टम है इनका, कोई हमारे मुल्क की गोली से मरे वो ठीक है, आतंकी की गोली से मरे तो वो गलत।"
बता दें कि सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान एक जेसीओ समेत 5 सैनिक शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक सैनिकों की यह शहादत उस वक्त हुई, जब एक टुकड़ी आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन कर रही थी। इसी दौरान आतंकवादियों ने कायरता दिखाते हुए घात लगाकर सैनिकों की टुकड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें एक जेसीओ समेत 5 सैनिक शहीद हो गए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story