भारत

लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाया, Mobile की जांच हुई तो शॉक्ड हो गई पुलिस

jantaserishta.com
8 July 2024 8:08 AM GMT
लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाया, Mobile की जांच हुई तो शॉक्ड हो गई पुलिस
x
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
नई दिल्ली: दिल्ली के एक फार्महाउस में नाबालिग लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। 15 साल की इस नाबालिग लड़की का गंदा वीडियो बनाने वाले आरोपी के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो मिले हैं। इस लड़की के भी कई दूसरे गंदे वीडियो आरोपी के मोबाइल में मिले हैं। मामला कापसहेड़ा का है। इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई है। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के DCP रोहित मीणा ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी है।
DCP ने बताया कि 7 जुलाई को कापसहेड़ा के एक फार्महाउस से 15 साल की एक लड़की ने शिकायत की कि कोई नहाते हुए उसका वीडियो बना रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गई। जल्द ही पुलिस ने पास में बने एक और फार्महाउस के माली को पकड़ लिया। आरोपी का उम्र 25 साल है और उसका नाम अनूप कुमार बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया है कि आरोपी अनूप कुमार उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी से उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया। मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि उसने इस 15 साल की लड़की के कई दूसरे अश्लील वीडियो भी बनाए हैं। इसके अलावा भी उसके मोबाइल से दूसरे गंदे वीडियो बने हैं। पुलिस ने आरोपी अनूप कुमार पर 77बीएनएस ऐक्ट और 12 पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Next Story