भारत

प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर नाबालिग लड़की ने बच्ची को कुएं में फेंका, चाचा से हो गया प्यार

jantaserishta.com
8 July 2024 1:01 PM IST
प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर नाबालिग लड़की ने बच्ची को कुएं में फेंका, चाचा से हो गया प्यार
x
चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
यादगीर: कर्नाटक के यादगीर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने पर गुस्से में तीन साल की एक बच्ची को कुएं में फेंक दिया।
बता दें कि तीन साल की बच्‍ची के चाचा ने नाबालिग लड़की का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने यह अपराध किया। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि मृतक बच्ची की पहचान मीनाक्षी के रूप में हुई है। वह यादगीर शहर के अंबेडकर लेआउट में रहने वाले नागेश और चिट्टेम्मा नामक दंपति की बेटी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़की पड़ोस के घर में रहती थी और उसे बच्ची के चाचा यल्लप्पा से प्यार हो गया था। जब आरोपी ने यल्लप्पा को अपनी भावनाएं बताईं तो उसने उसे अस्वीकार कर दिया। लेकिन आरोपी लड़की ने उसे प्रपोज करना जारी रखा। यल्लप्पा के अस्वीकार करने से गुस्साई नाबालिग लड़की ने 6 जून को बच्ची को मौका देखकर कुएं में फेंक दिया।
बाद में जब परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की तो कुएं में उसका शव मिला। यादगीर सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पूछताछ के बाद नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने अपराध कबूल करते हुए कहा कि वह बच्ची के चाचा से प्यार करती थी, मगर उसने उसके प्‍यार को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story