भारत

स्कूल बस हादसे का शिकार, पलटने से कई बच्चों की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
11 April 2024 10:51 AM IST
स्कूल बस हादसे का शिकार, पलटने से कई बच्चों की मौत, VIDEO
x
लगभग 35 से 40 बच्चे सवार थे.
महेंद्रगढ़़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. हादसे में पांच बच्चों की मौत हो गई है. जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है. यह हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ.
जानकारी के मुताबिक, उन्हांनी गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई. यह बस निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की थी, जिसमें लगभग 35 से 40 बच्चे सवार थे. बताया गया है कि आज सरकारी छुटी के दिन भी स्कूल लगाया जा रहा था. बच्चों को लेने के लिए स्कूल से बस भेजी गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story