
x
INDORE इंदौर: नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर इंदौर में सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो चुके हैं, वहीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भी गरबा पांडालों में ‘विधर्मियों’ के प्रवेश पर कड़ा रुख अपनाया है। विहिप के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख संतोष शर्मा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि हिंदू संगठन किसी भी सूरत में गैर-हिंदुओं को गरबा पांडालों में प्रवेश नहीं करने देंगे। उनका कहना है कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व का उपयोग कुछ लोग गलत मंशा से कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतोष शर्मा ने कहा कि हाल के वर्षों में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ लोग नाम बदलकर गरबा पांडालों में प्रवेश करते हैं और हिंदू युवतियों से नजदीकी बनाकर धर्मांतरण जैसे गंभीर मामलों को अंजाम देते हैं। इसे रोकने के लिए विहिप ने गरबा आयोजकों से सख्ती बरतने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि आयोजन सनातन परंपराओं के अनुरूप ही होने चाहिए और इसमें अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि नवरात्रि के नौ दिनों तक शहर में मीट और मांस की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इससे श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के मां दुर्गा की आराधना कर सकेंगे। शहर में कुछ लोग लव जिहाद के लिए फंडिंग कर रहे हैं। यह सिर्फ धार्मिक मामला नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का विषय है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने गरबा आयोजन समितियों को चेतावनी दी कि वे सनातन धर्म की मर्यादा का पालन करें, क्योंकि यह पर्व शास्त्र और परंपराओं पर आधारित है, न कि दिखावे या आधुनिकता पर। नवरात्रि से पहले विहिप की इस चेतावनी ने इंदौर में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। शहर में पहले से ही गरबा आयोजनों को लेकर उत्साह चरम पर है, लेकिन इस बयान के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Tagsइंदौरनवरात्रि 2025विहिपगरबा पांडालविधर्मियों पर रोकलव जिहादपुलिस प्रशासनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





