
x
JHARKHAND झारखंड: गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में चिरूआ उत्क्रमित हाई स्कूल की दो छात्राओं की कुएं में डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान आठवीं कक्षा की छात्राएं जहिदा प्रवीण और गुलफसा प्रवीण के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह रोज की तरह स्कूल गई थीं। लेकिन छुट्टी के बाद जब वे घर नहीं लौटीं, तो परिजन परेशान हो गए। देर शाम छात्राओं के पिता तुफैल अहमद और मुख्तार अंसारी खुद उनकी खोज में निकले। इस दौरान उन्हें स्कूल के पास एक कुएं के किनारे दुपट्टा मिला। इससे उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया।
इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झागर डालकर तलाश शुरू की। कुआं पूरी तरह पानी से भरा था, इसलिए पहले कुछ पता नहीं चल सका। लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों छात्राओं के शव पानी की सतह पर आए। ग्रामीणों ने तत्काल शवों को बाहर निकाला। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह कुआं लंबे समय से खुला पड़ा है और इसके चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि खेल-खेल में या पानी भरते वक्त दोनों छात्राएं फिसलकर कुएं में जा गिरी होंगी।
इस बीच, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने इस हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतज़ाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि खुले कुओं और जलस्रोतों को ढकने या घेरने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। घटना के बाद से मृत छात्राओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि दोनों बच्चियां पढ़ाई में होशियार थीं।
Tagsगिरिडीहकुएं में डूबने से मौतछात्राझारखंडसरिया थानास्कूल बच्चियांहादसाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





