भारत

ऊना में BJP की मीटिंग में जुटे दिग्गज नेता

Shantanu Roy
19 July 2024 11:13 AM GMT
ऊना में BJP की मीटिंग में जुटे दिग्गज नेता
x
Una. ऊना। ऊना मुख्यालय पर जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश के बड़े नेता जुटे। भाजपा जिला कार्यालय में सुबह से ही नेताओं की गहमागहमी रही। प्रदेश भर से भाजपा नेता व पदाधिकारी दो दिवसीय बैठक मेंं भाग लेने के लिए सुबह से ही आने शुरू हो गए थे। कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंच रहे नेताओं व पदाधिकारियों की आवभगत के लिए जिला ऊना भाजपा के तमाम कार्यकर्ता जुटे रहे। दोपहर बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन भी थे। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश भाजपा प्रभारी डा.राजीव बिंदल,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर,जिला भाजपाध्यक्ष बलबीर चौधरी, प्रो.राम कुमार व अन्य नेताओं ने
जोरदार स्वागत किया।

इससे पहले सभा स्थल पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद अनुराग ठाकुर, हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, सुरेश कश्यप, सिंकदर कुमार व राजीव भारद्वाज का भी पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने तिलक लगाकर व फूल भेंट कर भव्य स्वागत किया। विधायक विपिन परमार, विक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, पूर्व मंत्री डा.राजीव सैजल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर,पूर्व मंत्री सुखराज चौधरी, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, संजीव कटवाल,राजेश ठाकुर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष भी बैठक में शामिल होने ऊना पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव सुमित शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता करण नंदा, जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
Next Story