भारत
नाहन के होटल कबीरा में शुरू हुई वर्मा ज्वेलर्स की प्रदर्शनी
Shantanu Roy
17 Jun 2026 5:00 PM IST

x
Nahan. नाहन। हिमाचल प्रदेश के नामी ज्वेलर्स में शुमार वर्मा ज्वेलर्स सोलन प्रदर्शनी मंगलवार को नाहन के होटल कबीरा में शुरू हुई है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चांदी, सोने और डायमंड की ज्वेलरी के आकर्षक डिजाइन ग्राहकों के लिए प्रदर्शनी में रखे गए हैं। वर्मा ज्वेलर्स सोलन के वरिष्ठ सदस्य शीशराम ठाकुर व वरुण गर्ग ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर रखे गए हैं। 75,000 से अधिक के सोने के जेवरात की खरीददारी पर एक सोने का सिक्का नि:शुल्क उपभोक्ता को दिया जाएगा। इसके अलावा 50,000 के डायमंड ज्वेलरी पर भी सोने के सिक्के का उपहार के रूप में ग्राहकों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोने के बढ़ते दामों को देखते हुए इस बार वर्मा ज्वैलर्स द्वारा 9 व 14 कैरेट के हल्के आकर्षक सेट भी ग्राहकों के लिए रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन शहर के होटल कबीरा में 16 से 19 जून तक लगाई गई इस प्रदर्शनी में ग्राहक अपना पुराना सोना भी एक्सचेंज कर सकते हैं। पुराने सोने के एक्सचेंज पर तीन हजार का कैश ऑफर भी ग्राहकों के लिए रखा गया है। इस अवसर पर वर्मा ज्वेलर्स के शीशराम ठाकुर व वरुण गर्ग ने बताया कि वर्मा ज्वेलर्स जो आज पूरे उत्तर भारत में अपना नाम कमा रहा है वह माता बालासुंदरी व शिरगुल महाराज की कृपा से सब कुछ संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के ग्राहकों का अपार सहयोग वर्मा ज्वेलर्स सोलन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शादी विवाह में लोगों के डिमांड के अनुसार छोटे-छोटे सेट 9 व 14 कैरेट में भी तैयार किए गए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





