भारत

बिना चेकिंग गाडिय़ों की नहीं होगी एंट्री

Shantanu Roy
25 May 2026 4:52 PM IST
बिना चेकिंग गाडिय़ों की नहीं होगी एंट्री
x
कुल्लू। हिल स्टेशन में प्रवेश करने से पहले ही पर्यटक वाहनों की चेकिंग पुलिस कर रही है। शीतल वादियों से भरपूर लाहुल-स्पीति शांत रहे और यहां पर हर व्यक्ति सुकून के पल गुजारे, ऐसी व्यवस्था बनाए रखने का हर दिन लाहुल-स्पीति पुलिस प्रयास कर रही है। यहां प्रवेश करने वाले हर वाहनों की चेकिंग विश्व पटल में प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के द्वार पर हो रही है। लाहुल-स्पीति पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। हिल स्टेशन में आने वाले हर नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की पैनी नजर काबिले
तारीफ है।
लाहुल में प्रवेश करने के बाद सामरिक दृष्टि से महत्पूर्ण मनाली-लेह मार्ग की ओर भी पर्यटक अब बढ़ रहे हैं। ऐसे में चेकिंग को लाहुल-स्पीति पुलिस ने जिला में प्रवेश करते ही बढ़ा दिया गया है। अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल और सरचू में पर्यटकों की चेकिंग हो रही है। एसपी लाहुल-स्पीति इल्मा अफरोज का कहना है कि लाहुल में आने वाले हर वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर है। अटल टनल रोहतांग के पास की वाहनों की चेकिंग की जा रहा है। हिल एरिया में पुलिस चेकिंग जरूरी होती है। कुल्लू, लाहुल-स्पीति में सामान्य रूप से कई कारणों से की जाती है। इसमें यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, कानून व्यवस्था बनाए रखना और क्षेत्र में अपराधों को रोकना शामिल है। इसके अतिरिक्त यह चेकिंग पर्यटकों की सुरक्षा और क्षेत्र के निवासियों की भलाई सुनिश्चित करने में मदद करती है।
Next Story