
x
Kullu. कुल्लू। सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण मनाली-लेह एनएच-003 को बीआरओ ने सरचू तक बहाल कर दिया है। आगे भी बहाली का कार्य चला हुआ है। सीमा सडक़ संगठन ने 431 किलोमीटर लंबे सामरिक महत्त्व के मनाली-लेह एनएच-03 यातायात के लिए सरचू तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया है। 16 मई यानी शनिवार से इस मार्ग पर सभी वाहन दौडऩे शुरू होंगे। मनाली-सरचू मार्ग को हालांकि बीआरओ ने 14 मई को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। उसके बाद बीआरओ ने इसकी रिपोर्ट प्रशासन को दी और अब प्रशासन ने इस मार्ग को सभी वाहनों को चलने की अनुमति प्रदान की है।
लाहुल-स्पीति जिला से महत्त्वपूर्ण संपर्क स्थापित हो गया है, जो आगे लद्दाख के लेह तक जाता है। सर्दियों के दौरान सडक़ आम तौर पर एक वर्ष में पांच महीने से अधिक अधिक समय तक बंद रहती है, लेकिन बीआरओ के प्रोजेक्ट हिमांक और दीपक ने इस बार रिकार्ड समय में मार्ग को बहाल किया है। सेना, पर्यटकों और होटल कारोबारियों के लिए राहत की खबर है। सीमा सडक़ संगठन ने दारचा-सरचू मार्ग बहाल कर दिया है। डीडीएमए एवं उपायुक्त लाहुल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि मनाली-सरचू मार्ग सभी प्रकार के वाहनों की आवजाही के लिए बहाल हो गया है। दारचा-सरचू रोड पर यातायात की आवाजाही 16 मई से शुरू होगी। उपायुक्त ने कहा कि वाहनों की आवाजाही मौसम और सडक़ की स्थिति पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि घाटी में खराब मौसम और हिमस्खलन, चट्टान गिरने की संभावना के कारण यात्रियों को घाटी में यात्रा करते समय बहुत सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करेगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





