भारत
चंबा-कुल्लू में खाई में गिरी गाडिय़ां, चार सवारों ने मौके पर तोड़ा दम
Shantanu Roy
19 Jun 2026 4:24 PM IST

x
Banikhet. बनीखेत। चंबा-पठानकोट एनएच पर छतरी मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। कार में दो लोग ही सवार थे। पुलिस ने मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात सरू से बनीखेत की ओर से जा रही कार छतरी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई से लुढक़कर नीचे चौहडा डैम मार्ग पर जा गिरी। परिणामस्वरूप इसमें सवार लखन कांत पुत्र मनोहर लाल और अंकुश पुत्र स्व. ज्ञान चंद दोनों निवासी सरू की मौके पर ही मौत हो गई।
कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस टीम के अलावा मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही लोगों के सहयोग से शवों को खाई से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। इस संदर्भ में सदर पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। कोकसर-रोहतांग मार्ग पर धारा वाटरफॉल के पास एक पर्यटक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई। एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ग्राम्फू के पास गाड़ी खड़ी कर दी थी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





