भारत

चंबा-कुल्लू में खाई में गिरी गाडिय़ां, चार सवारों ने मौके पर तोड़ा दम

Shantanu Roy
18 Jun 2026 3:37 PM IST
चंबा-कुल्लू में खाई में गिरी गाडिय़ां, चार सवारों ने मौके पर तोड़ा दम
x
Banikhet. बनीखेत। चंबा-पठानकोट एनएच पर छतरी मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। कार में दो लोग ही सवार थे। पुलिस ने मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात सरू से बनीखेत की ओर से जा रही कार छतरी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर
गहरी खाई से लुढक़कर नीचे चौहडा डैम मार्ग पर जा गिरी। परिणामस्वरूप इसमें सवार लखन कांत पुत्र मनोहर लाल और अंकुश पुत्र स्व. ज्ञान चंद दोनों निवासी सरू की मौके पर ही मौत हो गई।

कार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस टीम के अलावा मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही लोगों के सहयोग से शवों को खाई से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। इस संदर्भ में सदर पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
Next Story