भारत

Mandi में रेंग रहीं गाडिय़ां, ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे

Shantanu Roy
4 Jun 2024 12:37 PM GMT
Mandi में रेंग रहीं गाडिय़ां, ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे
x
Mandi: मंडी। मंडी में आए दिनों जाम लग रहा है। पुलिस प्रशासन चुनावी ड्युटी पर है, जिस कारण टै्रफिक व्यवस्था अब राम भरोसे ही चल रही है। लोग ट्रैफि क से परेशान है। हर रोज मंडी शहर में जाम लग रहा है। आईटीआई पुल, बस स्टैड से लेकर पुल घराट, स्कूल बाजार, चौहटा और सेरी मंच से होते हुए बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहन चालक आधा आधा घंटा वाहन टै्रफिक में फसने के कारण परेशान है। एक तो चिलचिलाती गर्मी उपर से कड़ाके की धूप में जाम में फसना वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोग टै्रफि क की इस समस्या से परेशान हैं। वहीं टै्रफिक पुलिस ना होने के कारण यह जाम सरदर्द बनता जा रहा है। शहर में इका दूका पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

जिस कारण टै्रफिक व्यवस्था नहीं संभल पा रही है। कई लोग भारी जाम के कारण आपस में उलझ भी जाते हैं, जो एक और परेशानी बन गई है। मंडी शहर में जाम की समस्या परेशानी का सबब बनती जा रही है। शहर की सडक़ों पर दिन -रात जाम देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा समस्या रोजाना शहर में काम के सिलसिले में आने जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। सुबह और शाम के समय ये जाम दोगुना हो जाता है। जाम से गाडिय़ों को निकलने में आधा से एक घंटा लग जाता है। वहीं दुसरी ओर शहर की सडक़ों पर बेतरतीब ढंग से की गई गाडिय़ों की पर्किंग से भी जाम बढ़ता जा रहा है। शहर में ज्यादा गाडिय़ों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इसके साथ ही पुलिस की तैनाती ना होने के कारण वाहन चालक अपनी मनमानी करते हैं और बीच सडक़ से ही अपनी गाडिय़ों को मोडऩे लग जाते हैं। यह एक कारण भी टै्रफिक का है।
Next Story