भारत

जरी-छानी खोड़ में वाहनों के पहिए जाम

Shantanu Roy
26 May 2026 7:44 PM IST
जरी-छानी खोड़ में वाहनों के पहिए जाम
x
Manikaran. मणिकर्ण। पर्यटन एवं धार्मिक नगरी मणिकर्ण की ओर पर्यटकों का आवागमन शुरू हो गया है। बाहरी राज्यों में तपती गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक मणिकर्ण की वादियों की ओर आ रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से मणिकर्ण घाटी में पर्यटक बढऩे शुरू हो गए हैं। भुुंतर-मणिकर्ण सडक़ पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। जिससे यात्री परेशान भी हो रहे हैं। गुरुवार को भुंतर-मणिकर्ण सडक़ पर ट्रैफिक जाम लगा। बगैंदा, जरी और छानी खोड़ में जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी, जिससे काफी देर तक यात्री परेशान रहे हैं। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्यटन नगरी मणिकर्ण में ट्रैफिक जाम की समस्या से आखिर कब मुक्ति मिलेगी। घाटीवासी परेशान हैं। पर्यटकों को भी जाम की समस्या से
जूझना पड़ता है।


हर दिन घाटी में ट्रैफिक जाम से यात्री कराहते रहते हैं। जाम की समस्या अत्यंत गंभीर है। सरसाड़ी से लेकर मणिकर्ण तक कई स्पॉटों पर हर दिन ट्रैफिक जाम लग रहा है। घाटीवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को हर दिन जाम से जूझना पड़ता है। इन दिनों भी पर्यटन सीजन की शुरूआत दौर ही में ट्रैफिक की दिक्कत आ रही है। दशकों से इस समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। अब हालात और भी खराब हो गए हैं। लिहाजा, जाम से तंग आ चुके लोग अब इस समस्या से अविलंब मुक्ति चाहते हैं। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों को भी कई बार इस समस्या से रू-ब-रू करवाया जा चुका है। बस हवाई दावों के बीच यह समस्या ज्यों की त्यों है। घाटीवासी मुकेश, विवेक, अमर, मान चंद, रिंकू आदि का कहना है कि मणिकर्ण सडक़ पर यातायात व्यवस्था दम तोड़ रही है। पर्यटन सीजन में घाटी की सडक़ रेंगती नजर आती है, लेकिन इसकी चिंता प्रशासन को नहीं है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घाटी में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाई जाए। वहीं, दूसरी तरफ बेतरतीब ढंग से लगाए गए वाहन मालिकों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Next Story