भारत

नादौन में शराब से लदी गाड़ी पकड़ी, 130 पेटियां रम जब्त

Shantanu Roy
20 Jun 2026 3:23 PM IST
नादौन में शराब से लदी गाड़ी पकड़ी, 130 पेटियां रम जब्त
x
Nadaun. नादौन। पुलिस थाना नादौन के तहत आने वाले कलूर क्षेत्र में शराब से भरी गाड़ी को जब्त किया है। वाहन के अंदर 130 पेटी अंग्रेजी शराब (रम) बरामद हुई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई गुरुवार देर रात को हुई है। बताया जाता है कि निर्धारित जगह से कहीं अन्य ही शराब को ले जाया जा रहा था। इसके चलते इसे जब्त किया गया है। बताया जाता है कि शराब से संबंधित जरूरी
दस्तावेज भी उपलब्ध थे, लेकिन वाहन तय रूट से अलग दिशा में जा रहा था। इसी के चलते यह कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि शराब से भरा हुआ वाहन गलत रूट पर जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को निरीक्षण के लिए रोका। निरीक्षण के दौरान वाहन के अंदर से 130 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई है। हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने की है।
Next Story