भारत

किसान आंदोलन में बर्बरता: आंदोलन में शामिल लोगों ने पहले ग्रामीण को पिलाई शराब, फिर जिंदा जलाया

jantaserishta.com
17 Jun 2021 4:21 PM IST
किसान आंदोलन में बर्बरता: आंदोलन में शामिल लोगों ने पहले ग्रामीण को पिलाई शराब, फिर जिंदा जलाया
x

हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन में शामिल लोगों ने एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया है. मृतक की पहचान कसार गांव निवासी मुकेश के रुप में हुई है. मुकेश ने कल देर शाम किसान आंदोलन में शामिल 4 लोगों के साथ आंदोलन स्थल पर ही शराब पी थी. बाद में हुए लड़ाई झगड़े में आरोपियों ने मुकेश पर तेल छिड़क कर आग लगा दी.

आग लगने के बाद मुकेश को बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया था. 90% झुलसे हुए मुकेश ने करीब 2:30 बजे दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने किसानों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया और परिजनों ने मृतक का शव लेने से मना कर दिया. परिजनों ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी के साथ सुरक्षा की गारंटी सरकार दे.
इसके साथ ही आंदोलनकारी किसानों को भी गांव से दूर बसाने की मांग की गई. डीएसपी पवन कुमार मौके पर परिजनों को समझाने में जुटे है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. साथ ही परिजनों को शव सौंपने के लिए जरूरी कार्यवाही की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story