भारत

पालमपुर में सडक़ किनारे खड़ी वैन चकनाचूर

Shantanu Roy
21 July 2026 3:50 PM IST
पालमपुर में सडक़ किनारे खड़ी वैन चकनाचूर
x
Palampur. पालमपुर। हिमाचल में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण पालमपुर के बैजनाथ रोड पर मोल खड्ड के पास लैंडस्लाइड होने के कारण एक मारुति वैन चकनाचूर हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैन सडक़ किनारे पार्क की गई थी। मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश के कारण ऊपर से काफी अधिक मलबा आने के कारण वैन क्षतिग्रस्त हो गई। पालमपुर की निकटवर्ती न्यूगल तथा मोल खड्ड। भारी बारिश के कारण उफान पर है। पालमपुर प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए सभी लोगों को खड्डों व नालों से दूर रहने की अपील की है।
Next Story