
x
Hamirpur. हमीरपुर। बस स्टैंड हमीरपुर के डेढ़ दर्जन दुकानदारों को अपनी दुकानें दो दिनों में खाली करने के एक बार फिर निगम प्रबंधन ने सख्त निर्देश दिए हैं। निगम के मंडलीय प्रबंधक व क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस स्टैंड स्थित दुकानदारों को अपनी दुकानें जल्द से जल्द खाली करने को कहा गया है, ताकि यहां पर सिटी सेंटर का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके। ऐेसे में दुकानदार अपना सामान जल्द से जल्द बस स्टैंड से समेटना सुनिश्चित करें। बता दें कि पुराने बस स्टैंड हमीरपुर में करीब 65 करोड़ की लागत से भव्य सिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अब तक 63 करोड़ रुपए अर्बन चैलेंज फंड से पीडब्ल्यूडी विभाग को मुहैया करवाए जा चुके हैं।
सिटी सेंटर में तीन लोर पार्किंग के होंगें और पांच लोर कमर्शियल एरिया के होंगें। जिसमें लोग अपना व्यवसाय कर सकेंगें। ऐसे में लोगों को एक ही छत्त के नीचे कई सुविधाएं प्रदेश सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाएगीं। सिटी सेंटर के निर्माण को लेकर मई माह में पुराने बस स्टैंड की पैमाइश की गई थी। जबकि जून माह में बस स्टैंड में स्थित 16 के करीब दुकानदारों को अपनी दुकानें खाली करने के दो नोटिस जारी हो चुके हैं। फिर भी दुकानदार अपनी दुकानें खाली करने में आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में निगम के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक और क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने पुराने बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया और दुकानदारों को अपनी दुकानें दो दिनों के अंदर खाली करने के सख्त निर्देश दिए हैं। दुकानदारों को बुधवार तक का टाइम दिया गया है। अगर इसके उपरांत भी दुकानदार अपनी दुकानें खाली नहीं करते हैं, तो निगम प्रबंधन को दुकानें खाली करने के लिए स त कदम उठाना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड और इसके बाहर 19 दुकानदार अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





