भारत

बिलावल डेलिगेशन को वाशिंगटन में अमेरिकी सांसद ने चेताया, आतंकी संगठन का सफाया करों

Nilmani Pal
7 Jun 2025 7:29 AM IST
बिलावल डेलिगेशन को वाशिंगटन में अमेरिकी सांसद ने चेताया, आतंकी संगठन का सफाया करों
x

अमेरिका। अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने इस आतंकी संगठन को घिनौना (vile) बताया और कहा कि यह समूह 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या सहित कई जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार है. वाशिंगटन में PAK के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में पाकिस्तानी डेलिगेशन से मुलाकात करते हुए शेरमैन ने कहा कि पाकिस्तान को इस घिनौने आतंकी संगठन को पूरी तरह खत्म करने के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए और क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ना चाहिए.

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी वॉशिंगटन में मौजूद है, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' और हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अमेरिकी अधिकारियों को जानकारी दे रहा है. भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया है और सीमा पार आतंकवाद के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया है.

ब्रैड शेरमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मैंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की अहमियत बताई, खासकर उस समूह जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ, जिसने 2002 में मेरे निर्वाचन क्षेत्र के निवासी डैनियल पर्ल की हत्या की थी. उनका परिवार अब भी कैलिफोर्निया में रहता है. डैनियल पर्ल की अपहरण और हत्या के मामले में आतंकवादी ओमर सईद शेख को दोषी ठहराया गया था.

Next Story
null