भारत

प्रदेश की कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह

Shantanu Roy
10 April 2025 4:07 PM IST
प्रदेश की कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह
x
New Delhi. नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट, प्रदेश भर में बिछाए जा रहे टनलों और नेशनल हाईवे के जाल के लिए आभार व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष ने नितिन गडकरी से जंजैहली-चैल चौक–
नगवान
समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण करवाने का आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष के आग्रह पर नितिन गडकरी ने संबंधित सड़कों के लिए सीआईआरएफ के तहत जल्दी से जल्दी काम करवाने का आश्वाशन दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में नेशनल हाईवे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक की सड़कों के लिए केंद्र सरकार द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। प्रदेश में जो भी काम चल रहे हैं सब के सब केंद्र सरकार के सहयोग से ही चल रहे हैं।
Next Story