भारत

विधानसभा में हंगामा, खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन, धक्का मुक्की हुई

jantaserishta.com
27 March 2026 10:55 AM IST
विधानसभा में हंगामा, खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन, धक्का मुक्की हुई
x
देखें वीडियो.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही आज सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया. नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और पीडीपी (PDP) के विधायकों ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर विधानसभा परिसर में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया. विधायकों ने हाथों में ईरान के मारे गए सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई की तस्वीरें और पोस्टर लहराकर प्रदर्शन किया.
जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होने वाली थी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक सदन के वेल में उतर आए. विधायकों ने 'इजरायल मुर्दाबाद' और अमेरिका विरोधी नारे लगाए. इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनसी नेता तनवीर सादिक और अन्य विधायकों ने ईरान के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इजरायली हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की.
विधानसभा में विपक्षी और सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों के इस रुख से सदन की कार्यवाही बाधित हुई और सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा.
इससे पहले NC विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन में स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) भी पेश किया था. सदन के भीतर और बाहर जिस तरह का शोर-शराबा देखा गया, उससे साफ़ है कि आज विधानसभा में किसी अन्य विधायी कार्य पर चर्चा होना मुश्किल होगा.
विधानसभा परिसर के बाहर भी भारी सुरक्षा बल तैनात है, लेकिन विधायकों का विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी जारी है. विपक्षी दलों का कहना है कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के उल्लंघन और निर्दोषों की हत्या के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story