भारत

देवली में पर्ची वाली जीत पर बवाल

Shantanu Roy
30 May 2026 4:11 PM IST
देवली में पर्ची वाली जीत पर बवाल
x
Bilaspur. बिलासपुर। सदर विधासनभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवली में प्रधान पद के चुनाव में एक प्रत्याशी ने अनियमितताओं को संदेह जताया है। जिसके चलते इस महिला प्रत्याशी द्वारा शिकायत ई-मेल के माध्यम से चुनाव आयोग को अपनी शिकायत की है। वहीं, शिकायत पत्र के माध्यम से इस महिला प्रत्याशी ने कई सवाल उठाए हैं। साथ ही चुनाव आयोग से इस पूरे मसले को लेकर उचित कदम उठाने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत देवली से प्रधान पद की उम्मीदवार रहीं यामिनी पंवार ने चुनाव आयोग को भेजी गई शिकायत में कहा है कि 26-05-2026 को पंचायत चुनाव में प्रधान पद का चुनाव लड़ा। चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की प्रक्रिया के दौरान मतगणना में अनियमितताओं एवं पारदर्शिता की कमी
सामने आई है।


उन्होंने कहा है कि मतगणना के प्रथम चरण में वह बढ़त पर थीं। द्वितीय चरण में भी आगे चल रही थीं। लेकिन तृतीय चरण में उन्हें बराबरी पर ला दिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि इन तीनों चरणों की प्रक्रिया में उन्हें उचित रूप से शामिल नहीं किया गया। इसके पश्चात पर्ची प्रणाली के माध्यम से रचना कुमारी को विजेता घोषित कर दिया गया, जबकि उस प्रक्रिया में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। यामिनी पवार ने आरोप लगाया कि उनके मतों के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि रात्रि के समय उनके एजेंट पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवाए गए तथा उन्हें उनसे मिलने तक नहीं दिया गया। साथ ही उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भी शामिल नहीं किया गया। जिसके चलते उन्होंने इस संबंध में उन्होंने भी ई-मेल के माध्यम से भारतीय चुनाव आयोग, हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग तथा उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर को अवगत करवाया है।
Next Story