भारत

विवाहित की मौत पर ससुराल में मायका पक्ष का हंगामा

Shantanu Roy
5 Jun 2026 4:12 PM IST
विवाहित की मौत पर ससुराल में मायका पक्ष का हंगामा
x
Nerchowk. नेरचौक। उपमंडल बल्ह की ग्राम पंचायत चंडयाल के रठोहा गांव में बीते बुधवार शाम को एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान देने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतका का शव उसके ससुराल रठोहा पहुंचा तो वहां माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के आंगन में ही शव को रखकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया और आरोपियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। वीरवार दोपहर बाद जब शव रठोहा गांव पहुंचा,तो मायके पक्ष के आक्रोश को देखकर वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति
पैदा हो गई।


गुस्साए परिजनों का कहना था कि जब तक तीनों आरोपियों को उनके सामने नहीं लाया जाता तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे और घर के आंगन में ही उसका दाह-संस्कार कर देंगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात डीएसपी दिनेश कुमार और बल्ह थाना प्रभारी ने मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया और काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद ही मृतका का अंतिम संस्कार ससुराल पक्ष के मोक्ष धाम में किया जा सका। मृतका कुसुमा देवी की शादी कुछ वर्ष पहले की बल्ह में हुई थी। कुसुम की एक तीन साल की बेटी भी है, जिसके सिर से अब ममता की छांव उठ गई है।
Next Story