भारत

UPDATE : आंधी-तूफान का कहर, 24 घंटे में 111 मौतें, 26 जिलों में भारी नुकसान

SHIDDHANT
14 May 2026 9:02 PM IST
UPDATE : आंधी-तूफान का कहर, 24 घंटे में 111 मौतें, 26 जिलों में भारी नुकसान
x
जबकि 72 लोग घायल बताए गए
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 26 जिलों में खराब मौसम से 111 लोगों की मौत हो गई, जबकि 72 लोग घायल बताए गए हैं। इसके अलावा 170 पशुओं की मौत और 227 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।
सबसे ज्यादा जनहानि प्रयागराज में दर्ज की गई, जहां 21 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मिर्जापुर में 19, भदोही में 16 और फतेहपुर में 11 लोगों की जान गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभारी मंत्रियों को प्रभावित जिलों का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा गया है।
राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राज्य आपदा हेल्पलाइन 1070 को सक्रिय रखा गया है और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद करोड़ों लोगों को रेड और ऑरेंज अलर्ट संदेश भेजे गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि सभी प्रभावित परिवारों तक जल्द राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि राहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story