भारत

पत्नी से अननेचुरल सेक्स, पत्नी के मना करने पर लगाता था करंट, और फिर...

jantaserishta.com
19 April 2022 2:38 PM IST
पत्नी से अननेचुरल सेक्स, पत्नी के मना करने पर लगाता था करंट, और फिर...
x
पत्नी के साथ हैवानियत और अननेचुरल सेक्स का मामला सामने आया है।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति के द्वारा पत्नी के साथ हैवानियत और अननेचुरल सेक्स का मामला सामने आया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता है और जब वह उसका विरोध करती है तो उसे बेरहमी से पीटता है। इतना ही नहीं, कई बार विरोध करने पर पति करंट लगाकर उसको टॉर्चर करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मुरैना जिले की रहने वाली 26 वर्षीय महिला का निकाह साल 2021 में ग्वालियर के बड़ागांव के रहने वाला इकबाल के साथ हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसके निकाह के बाद वह ससुराल पहुंची तभी से वह अपनी पति की हैवानियत को झेल रही है। महिला ने बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही अननेचुरल सेक्स करने का दबाव बनाता था। उसके साथ गलत तरीके से बनाए जा रहे शारीरिक संबंधों का जब महिला विरोध करती थी तो उसका पति उसे जानवरों की तरह पीटता है।पति की इस हैवानियत को पिछले एक साल से झेल रही है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने अननेचुरल सेक्स का विरोध किया तो पति ने बहुत गलत बर्ताव किया। एक बार जब यह घटना महिला ने अपनी मां को बताई तो पति उसके साथ हैवानियत की हद को पार कर गया। महिला ने बताया कि उसका पति अननेचुरल सेक्स करने का आदी आती है और वही उसको पसंद है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स और मारपीट का मामला दर्ज कर दिया है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story