भारत

पंचायत चुनाव में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Shantanu Roy
30 May 2026 3:13 PM IST
पंचायत चुनाव में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
x
Bilaspur. बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंच गए हैं। बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान हाल ही में नगर निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित पार्षदों ने भी नड्डा का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल और जेआर कटवाल के अलावा प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र सांख्यान, कमल गौतम और स्वदेश ठाकुर समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता
मौजूद रहे।


पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नड्डा ने अनौपचारिक बातचीत भी की और हाल ही में निर्वाचित हुए पार्षदों को जीत की शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक दृष्टि से नड्डा का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा संगठन इस दौरे को केवल मतदान तक सीमित नहीं मान रहा, बल्कि इसे ग्रामीण राजनीति और संगठनात्मक मजबूती से भी जोडक़र देखा जा रहा है। पंचायत चुनावों के बीच नड्डा की मौजूदगी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम कर रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका सीधा संवाद आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी अहम संकेत दे रहा है।
Next Story