भारत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सेक्टर-21 और 22 को जोड़ने वाले अंडरपास का किया लोकार्पण

Shantanu Roy
17 May 2025 9:01 PM IST
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सेक्टर-21 और 22 को जोड़ने वाले अंडरपास का किया लोकार्पण
x
बड़ी खबर
Gandhinagar. गांधीनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर के सेक्टर-21 और सेक्टर-22 के निवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए नवनिर्मित अंडरपास का लोकार्पण किया। यह अंडरपास दोनों सेक्टरों को आपस में जोड़ते हुए न केवल स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी नया आयाम देगा। गृहमंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि यह अधोसंरचना परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का हिस्सा है।


जिसके तहत देश के हर कोने को आधुनिक और विकसित संपर्क मार्गों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अंडरपास के निर्माण से जहां लोगों को आवाजाही में समय की बचत होगी, वहीं व्यापार, उद्योग और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने भी अंडरपास के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Next Story