छत्तीसगढ़
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने तिरंगा यात्रा में किया भारतीय सेना को नमन
Shantanu Roy
17 May 2025 8:41 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने शनिवार को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के नगर पंचायत गीदम में आयोजित "तिरंगा यात्रा" में शामिल होकर ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में आमजन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान वित्तमंत्री चौधरी ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना की अदम्य वीरता, साहस और समर्पण को सलाम करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया, जिससे दुश्मनों के सभी मंसूबे नाकाम हो गए।
शौर्य, सम्मान और देशभक्ति की गूंज के साथ आज जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के नगर पंचायत गीदम में आयोजित “तिरंगा यात्रा” के माध्यम से "ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया।इस यात्रा के दौरान हम सभी ने भारतीय सेना की वीरता और समर्पण को सलाम करते हुए… pic.twitter.com/9nxsfX11Pj
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 17, 2025
उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है कि हम देश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण से निर्वहन करें। तिरंगे की छांव में निकाली गई इस यात्रा में लोगों के चेहरों पर दिख रही विजय की चमक इस बात का प्रतीक है कि भारत माता के सम्मान और स्वाभिमान के लिए हम सदैव समर्पित हैं। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और 'जय हिंद' के नारों से गीदम की फिजा को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





