छत्तीसगढ़
10 क्रांतियों से बदलेगा रजिस्ट्री का चेहरा: मंत्री ओपी चौधरी
Shantanu Roy
17 May 2025 8:31 PM IST

x
छग
Geedam. गीदम। नगर पंचायत गीदम स्थित एजुकेशन सिटी ऑडिटोरियम में आज "रजिस्ट्री की 10 नई क्रांतियां" विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कार्यशाला में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री चौधरी ने कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया में लागू की गई ये 10 क्रांतियां दस्तावेजों की सुरक्षा, पारदर्शिता और कार्यप्रणाली की दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।
आज नगर पंचायत गीदम स्थित एजुकेशन सिटी ऑडिटोरियम में रजिस्ट्री की 10 नई क्रांतियां के विषय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित होकर संबोधित किया।
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 17, 2025
ये क्रांतियां दस्तावेजों की सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। रजिस्ट्री से… pic.twitter.com/G3Wq4s2yvV
उन्होंने कहा कि इन उपायों से न केवल प्रक्रिया अधिक सशक्त और विश्वसनीय बनेगी, बल्कि आम नागरिकों को भी तेज और प्रभावी सेवाएं प्राप्त होंगी। कार्यशाला में रजिस्ट्री से जुड़े विभिन्न तकनीकी सुधारों, नवाचारों और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, रजिस्ट्रेशन विभाग के कर्मचारी, अधिवक्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





