छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में खरीफ 2025 की तैयारी विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक
Shantanu Roy
17 May 2025 7:58 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान वर्ष 2025 का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य के सभी विकासखंडों में किया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम 2025 की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने हेतु प्रारंभ किया गया है।छत्तीसगढ़ राज्य में अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि एवं संबद्ध विभागों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें प्रतिदिन 2 से 3 चिन्हित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित करेंगी। परिचर्चाओं के माध्यम से किसानों को धान की सीधी बुवाई,ड्रोन तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक खेती, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित कृषि, बागवानी, पशुपालन व मत्स्यपालन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन आयोजनों में आईसीएआर संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग व संबद्ध विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील कृषक भाग लेंगे।
अभियान के दौरान किसानों से प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से उनकी खेती संबंधी समस्याओं को समझा जाएगा तथा उनके द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की जानकारी एकत्र की जाएगी। यह जानकारी भविष्य के अनुसंधान, तकनीकी विकास और योजनाओं के स्वरूप निर्धारण में सहायक होगी। इस अभियान की प्रगति एवं प्रभावशीलता की निगरानी आईसीएआर, एन आईबीएसएम रायपुर द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग भी समन्वयात्मक भूमिका में रहेंगे। छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास है कि यह अभियान केवल जानकारी देने तक सीमित न रहकर किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने हेतु प्रेरित करे, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो और कृषि कार्य अधिक लाभकारी सिद्ध हो। विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों की समृद्धि और राज्य की कृषि प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





