भांजे की पत्नी से प्यार कर बैठा मामा, साथ-साथ जिंदगी बिताने खेला खूनी खेल

यूपी। रामपुर के स्वार से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मामा पर अपने ही चचेरे भांजे की बेरहमी से हत्या का आरोप है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला कोतवाली स्वार क्षेत्र के खौद कला गांव का है, जहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया,आरोप है कि मामा ने अपने ही चचेरे भांजे का लोहे के दरांत से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया.
बताया जा रहा है कि आरोपी मामा का अपने भांजे की पत्नी के साथ ही अफेयर था, जिसे लेकर परिवार में काफी समय से तनाव चल रहा था. इसी रंजिश और शक के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली स्वार पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर जिला अस्पताल भेजा है और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया है.
इस विषय पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया,देर रात एक सूचना प्राप्त हुई ग्राम खोद कला थाना स्वार में एक युवक अकील की गला काटे जाने से मृत्यु की बात सामने आई. शव को कब्जे में लिया गया और जब उसके परिजनों से जानकारी प्राप्त की गई तो मृतक के मामा द्वारा ही उसका गला रेत कर हत्या की बात सामने आई. अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया.





