भारत

Una News: जोड़ मेले का आगाज, निकली शोभायात्रा

Shantanu Roy
22 Jan 2026 4:49 PM IST
Una News: जोड़ मेले का आगाज, निकली शोभायात्रा
x
संतोषगढ़। नगर परिषद संतोषगढ़ स्थित ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास मंदिर में दो दिवसीय सालाना 21-22 जनवरी जोड़ मेले एवं घल्लू घारा दिवस का आगाज बुधवार को फतेह यात्रा के साथ हुआ। इस बार 20वें जोड़ मेले को संत मीराबाई को समर्पित किया गया है। श्रद्धाभाव से हुई शुरुआत में संत समाज संग मिलकर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने सोहं शब्द अंकित झंडा दिखाकर गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा स्वरूप एवं आदि प्रकाश ग्रंथ से सुशोभित पालकी को रवाना किया। जबकि आयोजन की अध्यक्षता जोड़ मेला कमेटी के चेयरमैन बलवंत सिंह ने की।
इस दौरान मुख्य रूप विशेष रूप से खुरालगढ़ साहिब चरण छोह गंगा के प्रधान संत सुरिंदर दास, डेरा बाबा श्री चंद पूबोवाल से बाबा संतोष दास बिट्टू, हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी के प्रधान संत रविंदर दास, संत ज्ञानानंद महाराज, संत विजय दास जी भनाम, जोड़ मेले के संस्थापक क्रांतिकारी पूर्व विधायक शिंगारा राम सहूंगड़ा के बेटे कुंवर जगवीर सिंह सिद्धू, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा शालिनी आदि गण्यमान्य मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने कहा कि नगर परिषद संतोषगढ़ के गुरु रविदास मंदिर का जोड़ मेला का संघर्ष में इतिहास है। इस दौरान श्री गुरु रविदास जोड़ मेला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह की अगुवाई में कुलदीप धीमान का स्वागत ढोल नगाड़ों के बीच किया गया, जबकि स्थानीय गुरु रविदास मंदिर कमेटी के प्रधान एडवोकेट कुलविंदर सिंह और सदस्यों ने उन्हें सिरोपा गुरु रविदास महाराज का चित्र देकर सम्मानित किया।
Next Story