घर में शादी, नए कपड़े खरीदने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर स्थिति देखते हुए तत्काल दोनों शवों को बेहट सीएचसी भेजा. दुर्घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया. अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. क्योंकि जिस घर में सुबह बारात की तैयारियों की रौनक होनी थीं, वहां अब चीख-पुकार और कोहराम मचा हुआ है. मृतकों में से एक युवक गांव चांडी का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं और बार-बार यही सवाल कर रहे हैं कि चंद घंटे पहले तक हंसते-खिलखिलाते बेटे अचानक कैसे मौत के आगोश में चले गए. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. गांव में शादी की तैयारियां पूरी तरह ठहर गई हैं और पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर गहरा शोक व्याप्त है.
एसपी देहात सागर जैन ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि दो युवक बाइक से जा रहे थे और उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. जिसकी वजह से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.





