
x
Noorpur. नूरपुर। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6.36 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशनिवेश शर्मा और हर्षित महाजन के तौर पर हुई है। दोनों ही गांव टुंडी, तहसील सिहुन्ता जिला चंबा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बतायि कि पुलिस ने कंडवाल के चक्की पुल पर गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के हतह मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





