भारत

एक किलो 68 ग्राम चरस सहित पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 July 2026 5:43 PM IST
एक किलो 68 ग्राम चरस सहित पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
x
Bilaspur. बिलासपुर। नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी के तहत पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को एक किलोग्राम 68 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा मंडी भराड़ी में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पड़ंगल में स्कूटी पर सवार दो युवक कुल्लू की ओर से आए और यह युवक पंजाब की ओर जाना था, लेकिन मंडी भराड़ी में यह युवक रास्ता भटक गए। पुलिस द्वारा इन युवकों को चैकिंग के लिए रोका। पुलिस को देखकर यह युवक घबरा गया। जिससे पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने संदेह के आधार पर चैकिंग ली तो चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों की पहचान तरुण और मानव निवासी होशियारपुर पंजाब’ के रूप में हुई है। हैडक्वार्टर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story