भारत
हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ाए दो युवक, मचा हड़कंप, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे
jantaserishta.com
14 Jun 2025 5:55 PM IST

x
जांच जारी.
करनाल: हरियाणा के करनाल में सेक्टर-13 में रहने वाले दो युवकों के पास से जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है. इस खबर के सामने आते ही इलाके में सनसनी मच गई. इस गंभीर मामले में STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तारी के बाद बम स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया. इसके बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को करनाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
अब पुलिस गहन पूछताछ के जरिये यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर इनका मकसद क्या था और ये विस्फोटक कहां से और क्यों लाए गए. सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक कुख्यात भानु राणा गैंग से जुड़े हुए हैं, जो पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है.
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं ये युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे. एसटीएफ की टीम इनसे गैंग कनेक्शन, हथियारों की सप्लाई चेन और संभावित टारगेट्स को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है. करनाल पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है और अन्य संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





