भारत

भटालवां में चिट्टे सहित दबोचे दो युवक

Shantanu Roy
12 Oct 2025 5:05 PM IST
भटालवां में चिट्टे सहित दबोचे दो युवक
x
चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने भटालवां में हनुमान मंदिर के समीप नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकल सवार दो युवकों से 4.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोटरसाइकल को भी जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने मुख्य आरक्षी योगराज की अगवाई में हनुमान मंदिर के पास नाका लगाया था कि इसी दौरान चंबा की ओर आ रहे बाइक सवार दो युवकों को निरीक्षण के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकल सवार युवक घबरा गए।
पुलिस की पूछताछ में बाइक सवार युवकों ने अपनी पहचान हनी कुमार और मोहित दोनों वासी गांव सरोल के तौर पर बताई। पुलिस को युवकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर संदेह के आधार पर तलाशी दौरान कब्जे से 4.35 ग्राम चिटटा बरामद किया। पुलिस आरोपियों से चिटटे खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा हितेष लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Next Story