भारत

IED ब्लास्ट करने से पहले दबोचे गए दो आतंकी, दिल्ली और MP से गिरफ्तार

Nilmani Pal
24 Oct 2025 1:44 PM IST
IED ब्लास्ट करने से पहले दबोचे गए दो आतंकी, दिल्ली और MP से गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS-प्रेरित मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों आतंकियों को रेड के दौरान पकड़ा गया. गिरफ्तार किए गए एक आतंकी दिल्ली का रहने वाला है, जबकि दूसरे आतंकी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. साउथ दिल्ली में एक आतंकी की गिरफ्तारी हुई है.

ये दोनों आतंकी IED ब्लास्ट की योजना को अंतिम चरण में अंजाम देने की तैयारी में थे. सूत्रों के मुताबिक, वे फिदायीन अटैक की भी ट्रेनिंग ले रहे थे. ऑपरेशन जारी है और कई खुफिया एजेंसियां मॉड्यूल के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की रेड के बाद दो आतंकी पकड़े गए हैं. गिरफ्तार किए गए एक आतंकी का संबंध दिल्ली से है, जिसे साउथ दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. दूसरा आतंकी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुआ है. ये दोनों आतंकी ISIS मॉड्यूल का हिस्सा थे.

गिरफ्तार किए गए ऑपरेटिव IED ब्लास्ट करने की अवस्था में थे. खुफिया जानकारी के मुताबिक, वे फिदायीन हमले की भी ट्रेनिंग ले रहे थे. कई खुफिया एजेंसियां गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं, ताकि मॉड्यूल के अन्य सदस्यों को पकड़ा जा सके.

दिल्ली पुलिस के एडिशन सीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया, "आईएसआईएस के दो ऑपरेटिव पकड़े गए हैं, ये घड़ी से टाइमर बनाने की कोशिश में थे. इसके अलावा ये आईईडी बनाने की कोशिश में थे. दिल्ली में रेकी की गई थी. साउथ दिल्ली के एक बड़े मॉल की रेकी की थी. इनके पास अब लैपटॉप और फोन मिला है."उन्होंने आगे बताया कि बरामद किए गए गैजेट्स से काफी जनकारी मिली है. दिल्ली में दीवाली पर धमाके की तैयारी थी. एक घड़ी मिली है, जिससे टाइमर बनाना था.


Next Story
null