भारत

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

jantaserishta.com
3 May 2023 1:46 PM IST
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
x

फाइल फोटो

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलाबारी शुरू हुई।
श्रीनगर (आईएएनएस)| उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पिचनाड माछिल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा, "दो आतंकवादी मारे गए। तलाशी अभियान अब भी जारी है।" पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलाबारी शुरू हुई।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story