भारत

BIG BREAKING: भारत में दो संदिग्ध आतंकी घुस आए? तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग, हाई अलर्ट जारी

jantaserishta.com
26 Jun 2024 10:21 AM IST
BIG BREAKING: भारत में दो संदिग्ध आतंकी घुस आए? तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग, हाई अलर्ट जारी
x
ग्रामीण ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी थी कि चेहरे ढके हुए दो लोगों को उसने अपने फार्म हाउस के पास से गुजरते देखा है।
पठानकोट: पंजाब के सीमांत जिलों गुरदासपुर और पठानकोट में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस की ओर से दावा किया गया था कि उन्हें दो संदिग्ध आतंकियों के घुस आने की जानकारी मिली है। ये लोग पठानकोट में घुसे हैं। इस रिपोर्ट के बाद से ही हाई अलर्ट जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव कोट बाठियां के एक ग्रामीण ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी थी कि चेहरे ढके हुए दो लोगों को उसने अपने फार्म हाउस के पास से गुजरते देखा है। दोनों ही बड़े पैमाने पर हथियारों से लैस थे। ग्रामीण ने पुलिस को बताया, 'उन लोगों ने मुझे बंदूक दिखाई और डिनर तैयार करने को कहा। खाना खाने के बाद वे लोग घर से निकल गए और पठानकोट की ओर बढ़ गए।'
पुलिस ने उस ग्रामीण की जानकारी साझा नहीं की है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पठानकोट के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। इसके अलावा गुरदासपुर में भी प्रशासन ने मीटिंग की है और हालात का जायजा लिया है। जिले के एसपी हरीश डायमा ने पुलिस ने लाइंस में सभी थाना प्रमुखों की मीटिंग बुलाई। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार गुरदासपुर में सभी रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर जांच तेज है। इसके अलावा गुरदासपुर, धारीवाल, दीनानगर में भी सख्ती बरती जा रही है।
गुरदासपुर-पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर भी पुलिस का सख्त पहरा है। वाहनों पर नजर रखी जा रही है। बटाला पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। इस मामले की जानकारी सेना और बीएसएफ से भी साझा की गई है। पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन को भी अलर्ट किया गया है और सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि पठानकोट में तीन आतंकी 2015 में घुस आए थे और उन्होंने हमला कर दिया था। तब भी आईबी ने जानकारी दी थी कि ये लोग पठानकोट जिले के बामियाल गांव से होते हुए घुस आए थे। उस आतंकी हमले में एसपी रैंक के एक अधिकारी समेत 7 लोग मारे गए थे। इसके 6 महीने बाद ही पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने एयरबेस पर हमला कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story