भारत
लड़की को लगाया 19 लाख का चूना, विदेश में घर का सपना देखना पड़ा भारी
jantaserishta.com
26 Jun 2024 10:13 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर: लंदन में घर बसाने की चाहत में गोरखनाथ इलाके की रहने वाली एक युवती ने 19 लाख रुपये गंवा दिया। जालसाजों ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की और फिर प्रेमी के एयरपोर्ट पर फंसने की जानकारी देकर ठग लिया। जेवर बेचने के साथ ही युवती ने घर भी बंधक रख दिया और रुपये दिए। अब जब फिर जालसाज ने युवती के फंसने की बात कहते हुए और रुपये की मांग की तो उसे ठगी का एहसास हुआ और एसपी सिटी से मदद की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखनाथ इलाके में रहने वाली एक युवती सिलाई सेंटर चलाती है। फेसबुक पर एक दिन उसकी मुलाकात कथित तौर पर लखनऊ के रहने वाले एक परिवार से हुई। फिर उस घर के युवक से फेसबुक पर ही दोस्ती हो गई। उसने बताया कि वह लंदन में है।
फिर एक दिन प्रेमी का नाम लेते हुए फोन आया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए रुपये भेजो। थोड़ा-थोड़ा करते कई बार 19 लाख रुपये भेज दी। फिर नया बहाना बनाकर रुपये मांगने के बाद युवती खुद को ठगों के चंगुल में फंसा पाते हुए एसपी दफ्तर पहुंची।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





