Breaking News

हिस्ट्रीशीटर सहित दो लुटेरे गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 Dec 2023 3:49 PM GMT
हिस्ट्रीशीटर सहित दो लुटेरे गिरफ्तार
x

फिरोजाबाद। जनपद के दो थानों की पुलिस ने शनिवार को एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा है। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार, सिपाही देवेंद्र सिंह, सिपाही दीपक ने उसे गिरफ्तार किया। लुटेरों ने पुलिस को देखने भागने का प्रयास किया था। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने पकड़े गये अभियुक्त का नाम लाखन पुत्र भगवान सिंह बताया है। वह ठार मानसिंह का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 12 बोर तथा एक कारतूस बरामद किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया वह हिस्ट्रीशीटर है। उस पर जनपद के अलग-अलग थानो में आठ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वही थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने एक शातिर लूटेरे को भारी मात्रा में नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना षिकोहाबाद प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर सोनू गिहार पुत्र सतीश निवासी गिहार कालोनी भोगाँव थाना भोँगाव जनपद मैनपुरी को छीछामई नहर पुल से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से 1 किलो 180 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शातिर लूटेरे द्वारा जनपद के पास के जिले मैनपुरी मे पूर्व मे कई लूट व चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया है। इसके विरूद्व भिन्न-भिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है।

Next Story