भारत
दो पक्ष भिड़े, मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट के बाद बवाल
jantaserishta.com
9 Jun 2024 1:31 PM IST

x
फाइल फोटो
हालत गंभीर होने पर छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जौनपुर: सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। छिड़वाभादी गांव में देर रात दो पक्षों के बीच संघर्ष में दर्जनभर लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। उधर, गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है।
छिड़वाभादी गांव के एक युवक ने इंस्ट्राग्राम पर मुख्यमंत्री की फोटो के साथ आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट किया। जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के परिजनों से शिकायत की। इससे नाराज उसने शुक्रवार देर रात अपने साथियों के साथ शिकायत करने वाले एक युवक के घर पर धावा बोल दिया। गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
संघर्ष में 35 वर्षीया मंजू, 36 वर्षीय संतोष, 36 वर्षीय विनोद, 18 वर्षीय विपिन, 10 वर्षीय पवन, 21 वर्षीय सूरज, 21 वर्षीय ऊषा, 21 वर्षीय करीम, 20 वर्षीया नजमुलनिशा, 60 वर्षीय सगीर अहमद और 56 वर्षीया शबाना घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर विपिन, पवन, मंजू, सूरज, नजमुलनिशा और सगीर अहमद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





