भारत
Double Murder: घर में घुसकर डबल मर्डर, पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
9 Jun 2024 1:06 PM IST

x
गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
बांका: Bihar बिहार के बांका से बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या की खबर आई है। बदमाशों ने घर में घुसकर बीती रात उस समय दोनों की जान ले ली जब बुजुर्ग गणपति सोए हुए थे। कुल्हाड़ी से कटकर उनकी जान ली गई। घटना बेलहर थाना के बेलडीहा गांव की है। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक के परिजन बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर में सिर्फ दो लोग ही रहते थे।
मरने वाले पति-पत्नी की की पहचान ब्रह्मदेव सिंह एवं सुबहला देवी के रूप में की गई है। इस कांड से इलाके के कई गांव मों सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी अपने घर में अकेले रहते थे। बीती शनिवार की रात को घर के आंगन में ही चौकी लगाकर दोनों सो रहे थे। सवेरे काफी देर तक नहीं जगे तो लोगों को चिंता हुई। बेटे नें कॉल किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया तो आशंका होने लगी। बेटे ने पुलिस को कॉल कर दिया।
यह भी बताया गया है कि ब्रह्मदेव सिंह भवन निर्माण विभाग नौकरी करते थे। सेवानिवृत होकर घर पर रहते थे। लोगों ने यह भी बताया कि कि ब्रह्मदेव सिंह रिटायर होने के बाद घर पर रहकर ब्याज पर पैसा लगाने का काम करते थे। उनके पुत्र शैलेंद्र सिंह किशनगंज में रेलवे में नौकरी करते हैं। शैलेंद्र सिंह उन्हें कॉल कर रहे थे। बार-बार फोन किए जाने पर भी जब फोन नहीं रीसिव हुआ तो गांव के लोगों को जानकारी दी गई। जिसके बाद गांव के लोग पहुंचे तो घर बंद पाया। तब इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छत पर चढ़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दोनों के शव अपने ही बिस्तर पर पड़े हुए थे।
पुलिस ने जैसे ही सच्चाई बताई कि कोहराम मच गया। हत्या की घटना की जानकारी मिलने पर कई गांव के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने हत्या की छानबीन शुरू की और जांच के लिए फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया। हत्या के कारण के बारे में अभी कु पता नहीं चल पाया है। हत्या की इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। लोगों में काफी गुस्सा भी देखा गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





