भारत
दो युवतियों को एक-दूसरे से हुआ प्यार, शादी की जिद पर अड़ीं, पढ़ें पूरी लव स्टोरी
jantaserishta.com
10 March 2024 9:25 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस भी चकरा गई।
रामपुर: यूपी के रामपुर में 2 लड़कियां एक-दूसरे को दिल दे बैठीं। दो युवतियों का प्यार परवान चढ़ा तो शादी के लिए दोनों थाने पहुंच गई। दोनों युवतियों को शादी की जिद करता देख पहले तो थाना पुलिस भी चकरा गई। पुलिस ने दोनों को समझाते हुए उनके परिजनों को मौके पर बुला लिया। दोनों युवतियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का उत्तरांचल की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों रुद्रपुर में कमरा लेकर एक साथ रह रही थी।
बताते हैं चार दिन पहले दोनों कोर्ट मैरिज के लिए जा रही थी तो उनके परिजनों ने पकड़ लिया। रुद्रपुर पुलिस ने पंचायत के बाद दोनों युवतियों को उनके घरों को भेज दिया। शनिवार दोपहर रुद्रपुर निवासी युवती अपने घर से भाग कर अजीमनगर के करनपुर गांव आ गई। इस दौरान लोगों ने दोनों को समझाना चाहा लेकिन नहीं मानी। आनंद फानन में दोनों युवतियां अजीमनगर थाने पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। दोनों युवतियों की जिद देख पहले तो पुलिस भी चकरा गई। पुलिस ने दोनों युवतियों को समझकर महिला डेक्स में बैठा दिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुला लिया। थाने पहुंचे दोनों के परिजनों को पुलिस ने दोनों युवतियां को उनके हवाले कर दी। प्रभारी निरीक्षक पवनवीर सिंह राणा ने बताया दोनों युवतियों को उनके परिजन अपने साथ ले गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





