भारत

सरपंच के 2 भाई की हत्या, वारदात में तलवार और छुरी का इस्तेमाल

Nil dhankar
22 March 2026 6:17 AM IST
सरपंच के 2 भाई की हत्या, वारदात में तलवार और छुरी का इस्तेमाल
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मेरठ में ईद पर सरधना के मेहरमती गणेशपुर ग्राम प्रधान के दो छोटे भाइयों की मामूली कहासुनी पर तलवार और छुरी से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष में करीब एक घंटे तक लाठी डंडे चले और धारदार हथियार चले, जिनमें आधा दर्जन लोग भी घायल हैं। वारदात के बाद गांव में तनाव के चलते पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सरधना के मेहरमती गणेशपुर गांव में सईद वर्तमान प्रधान है। ईद पर शनिवार शाम करीब 6.30 बजे सईद का भतीजा सलमान पुत्र वाजुद्दीन और तौहीद का गांव निवासी चुन्नू से विवाद हो गया। चुन्नू पक्ष ने मिलकर सलमान और तौहीद को पीट डाला। सूचना मिलने पर सईद के दो भाई 48 वर्षीय भूरा और 45 वर्षीय सहीमुद्दीन मौके पर पहुंच गए। सलमान और तौहीद को उठाकर अस्पताल ले जाने के दौरान चुन्नू पक्ष ने दोबारा हमला कर दिया और धारदार हथियार (छुरी और तलवार) से भूरा और सहीमुद्दीन को गोद डाला। सईद पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और मौके पर बवाल हो गया। दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले।

वहीं दूसरी ओर हापुड़ जिले में पत्नी द्वारा पति की हत्या कराए जाने का मामला सामने आया है।गढ़मुक्तेश्वर नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में हुई राजपाल सिंह की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मृतक दोनों के बीच अवरोधक बन रहा था। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर हत्याकांड में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। वहीं हत्यारोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राजपाल सिंह का शव नगर के ही कब्रिस्तान के निकट लोहे के कंटीले तारों पर पड़ा हुआ मिला था। घटना के बाद मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी रजनी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की तो पहले तो जानकारी होने से इंकार करने लगी। सख्ती से पूछताछ में रजनी ने अपने प्रेमी बंटी के साथ राजपाल सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उनका बंटी से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पर उसका पति अवरोध पैदा कर रहा था। दोनों के मिलने पर रोक भी लगा रहा था। इससे तंग आकर उन्होंने उसको घर से बुलाकर कब्रिस्तान में ले जाकर सिर और मुंह पर डंडे से हमला करते हुए हत्या कर दी।


Next Story