भारत

डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं से छेड़खानी करते दो लड़के गिरफ्तार, नाम सुहैल और सैफी बताया

Nil dhankar
2 Oct 2025 7:25 AM IST
डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं से छेड़खानी करते दो लड़के गिरफ्तार, नाम  सुहैल और सैफी बताया
x
पढ़े पूरी खबर

कानपुर। चकेरी इलाके में सोमवार रात डांडिया कार्यक्रम में अचानक हंगामा खड़ा हो गया. जगदंबा गेस्ट हाउस में चल रहे इस आयोजन में सैकड़ों लोग पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया का आनंद ले रहे थे. रंग-बिरंगी रोशनी और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच महिलाएं और युवतियां सज-धजकर नाच रही थीं. इसी बीच भीड़ में दो युवक महिलाओं से छेड़खानी करते और उन पर अश्लील टिप्पणियां करते पकड़े गए.

लोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और तुरंत कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिला दरोगा को सूचना दी. जब उनसे पूछताछ की गई, तो दोनों युवक अपना डांडिया पास दिखाकर बहाना बनाने लगे. पहले तो माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन जब गहन जांच की गई तो यह खुलासा हुआ कि दोनों युवक मुस्लिम समुदाय से हैं. उनके नाम सुहेल और सैफी बताए गए.

पुलिस ने जब और पूछताछ की तो सामने आया कि दोनों ने आधार कार्ड में बदलाव करवा कर किसी तरह रजिस्ट्रेशन कराया और डांडिया कार्यक्रम में प्रवेश पाया. यह जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोग और आयोजक हैरान रह गए. डांडिया समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रजिस्ट्रेशन हमेशा जांच-परखकर किया जाता है, लेकिन दोनों ने पहचान छुपाकर अंदर प्रवेश किया था. अब इस मामले की पूरी जांच की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि आखिरकार उन्होंने इस तरह का कदम क्यों उठाया.

डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवकों को महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील कमेंट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Next Story
null